काका पहलवान ने जीता सुखबाग मेले का दंगल

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत चौंतड़ा के करीब 5 दिवसीय सुखबाग मेले का धूमधाम से समापन हो गया. मेले में कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेलों का भी आयोजन किया गया. लोगों ने इस मेले में बढ़ -चढ़ कर भाग लिया. पठानकोट के काका ने दिल्ली के रोहित को हराकर माली अपने नाम की.

माली रही मुख्य आकर्षण

स्थानीय लोगों ने मेले में बढ़ -चढ़ कर भाग लिया. सुखबाग मेले का मुख्य आकर्षण माली रही. पठानकोट के काका ने दिल्ली के रोहित को फाइनल मुकाबले में हराकर माली अपने नाम की. लोगों ने फाइनल मुकाबले का खूब आनंद लिया.

सांसद ने की समापन की अध्यक्षता

मेले के समापन की अध्यक्षता मंडी के सांसद रामस्वरूप शर्मा ने की. सांसद ने सुखबाग सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 1 लाख की राशि तथा मेला मैदान में शौचालय निर्माण के लिए बहुत जल्द धन का प्रावधान करने का ऐलान किया.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *