गोविन्द ठाकुर करेंगे देवता मेले का शुभारम्भ

जोगिन्दरनगर : लघु शिवरात्रि मेला जोगिन्दरनगर हर वर्ष की भांति 1 अप्रैल से शुरू हो रहा है. मेले के चलते प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. देवता मेले का शुभारम्भ 1 अप्रैल को हिमाचल के परिवहन, वन और खेल मंत्री गोविन्द ठाकुर करेंगे.

सांसद करेंगे मेले का समापन

यह मेला 5 अप्रैल तक चलेगा तथा मेले का समापन मंडी के लोकसभा सांसद रामस्वरूप शर्मा करेंगे. मेले में कई प्रकार के खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. कुश्ती प्रतियोगिता मेले के मुख्य आकर्षण का केंद्र होगी.

सांस्कृतिक संध्या में निम्न प्रकार से कलाकार अपनी आवाज़ का जादू बिखेरेंगे.

1  अप्रैल को कमाल खान (मेरा इश्क सूफ़ियाना ) अपनी आवाज़ का जादू चलाएंगे.

2  अप्रैल को कुमार साहिल और हेमंत शर्मा अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे

3  अप्रैल को प्रताप फौज़दार (कामेडियन) मुख्य आकर्षण होंगे

4  अप्रैल को प्रीत हरपाल की पंजाबी नाईट होगी

आप सभी इस देवता मेला में सादर आमंत्रित हैं.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *