15 जून को मनाया जाएगा चरण पादुका माँ भभौरी मेला

जोगिन्दरनगर : उपमंडल के तहत बल्ह पंचायत के मुहाल बनौण (लौण) में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी (आषाढ़ प्रथम प्रविष्टे)15 जून वीरवार के दिन चरण पादुका माँ भभौरी मेला धूमधाम से मनाया जाएगा.

ये होंगे मेले के मुख्य आकर्षण
मेले के मुख्य आकर्षण महिलाओं की रस्साकस्सी,मटका फोड़,म्यूजिक चेयर,कुश्ती आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जा रहा है.

महिलाओं की रस्साकस्सी प्रतियोगिता की विजेता टीम और उपविजेता टीम को उचित राशि प्रदान की जाएगी।

मटका तोड़ प्रतियोगिता के विजेता,म्यूजिकल चेयर के विजेता को भी नकद राशि प्रदान की जाएगी. कुश्ती प्रतियोगिता में माली विजेता और उपविजेता को उचित इनामी राशि प्रदान की जाएगी।

इसके अलावा मेले में स्थानीय देवी देवता भी बुलाए गए हैं जोकि 14 जून को ही पहुँच गए हैं। मेला कमेटी बनौण स्थानीय जनता से अपील करती है कि मेले में आकर शोभा बढ़ाएं।

यह भी पढ़ें >>

सबकी रक्षा करती है सिकन्दर धार में विराजमान माँ भभौरी

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *