पुलिस चौकी घट्टा में छात्राओं के लिए हुआ एक्सपोज़र विजिट का आयोजन

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग की बाल विकास परियोजना चौंतड़ा द्वारा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत पुलिस चौकी घट्टा, चौंतड़ा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौंतड़ा की लगभग 50 छात्राओं का एक्सपोज़र विजिट का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य

छात्राओं को पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली से परिचित कराना, महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, उनके कानूनी अधिकारों, साइबर सुरक्षा तथा बाल संरक्षण संबंधी कानूनों के प्रति जागरूक करना और उनमें आत्मविश्वास एवं सुरक्षा की भावना विकसित करना था।

इन्होंनें दी जानकारी

इस अवसर पर पुलिस चौकी घट्टा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने छात्राओं को पुलिस विभाग के कार्यों, महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े कानूनों, साइबर अपराधों से बचाव, आपातकालीन हेल्पलाइन सेवाओं तथा पुलिस सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।

इसके अलावा बाल विकास परियोजना अधिकारी चौंतड़ा बालम राम ने छात्राओं को योजना की विस्तृत जानकारी दी।

छात्राओं ने जाँची पुलिस की कार्यप्रणाली

छात्राओं ने पुलिस चौकी का भ्रमण कर विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया तथा अधिकारियों से संवाद के माध्यम से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में उप-निरीक्षक अतुल रैना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौंतड़ा के अध्यापक, पुलिस चौकी घट्टा का समस्त स्टाफ तथा आईसीडीएस वृत्त चौंतड़ा की पर्यवेक्षक सुधा देवी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *