प्रदेश स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता में टिकरू स्कूल की अनन्या ने जीता रजत पदक

जोगिन्दरनगर : दिनांक 21-22 मई 2023 को हिमाचल प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक चैंपियनशिप का आयोजन ज़िला बिलासपुर के लूहनु सिंथेटिक ट्रैक मे हुआ जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिकरू के चार खिलाड़ियों ने भाग लिया।

पदक विजेता प्रधानाचार्या के साथ

इन खिलाड़ियों में शिवा चौहान, मंजीत राठौर, सौरभ व अनन्या ने भाग लिया तथा इस प्रतियोगिता में इन सभी खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा।

इसमें अंडर 14 आयु वर्ग में सौरभ ने गोला फेंक में रजत पदक जीता।

वहीँ अंडर-18 वर्ग में अनन्या ने लोंग जंप में रजत पदक हासिल करके पूरे प्रदेश मे पाठशाला का नाम रोशन किया।

इस उपलब्धि के लिए पाठशाला की प्रधानाचार्य श्रीमती कमलेश ठाकुर ने  खिलाड़ियों के अभिभावकों को व शारीरिक  प्रशिक्षक शिक्षक विक्रम ठाकुर व बहादुर सिंह को बधाई दी

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *