राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता से लौटने पर टिकरू स्कूल के खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत

जोगिन्दरनगर : दिनांक 10 फरवरी से 12 फरवरी तक बिहार के पटना शहर के पाटलिपुत्र स्टेडियम में राष्ट्रीय प्रतियोगिता नेशनल इंटर डिस्टिक एथलेटिक मीट का आयोजन हुआ जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टिकरू के तीन खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन रहा।

अनन्या,शिवा चौहान और वैभव

प्रधानाचार्या श्रीमती कमलेश ठाकुर ने बताया कि खिलाड़ियों ने इस राष्ट्रीय स्तर कि प्रतियोगिता में  बहुत ही सराहनीय प्रदर्शन किया जिसमे देश भर से लगभग 5700 खिलाड़ियों ने भाग लिया पाठशाला में लौटने पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया।

इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान श्री सुभाष ठाकुर तथा सदस्य श्रीमती सपना देवी ने बताया कि स्थानीय क्षेत्र और पाठशाला में सुविधाओं का अभाव होने के बाद भी राष्ट्रीय स्तर पर उच्चतम प्रदर्शन किया इसके लिए उन्होने खिलाड़ियों उनके अविभावको तथा डीपीई व शारीरिक शिक्षक को बधाई दी।

खिलाड़ियों ने इस सफलता का श्रेय पाठशाला के शारीरिक शिक्षक श्री बहादुर सिंह तथा डीपीई तथा एथलेटिक्स प्रशिक्षक विक्रम ठाकुर को दिया

अंडर 16वर्ग में पाठशाला के छात्र शिवा चौहान ने हाई जंप में, अनन्या ने लॉन्ग जंप में तथा अंडर 14 वर्ग में वैभव मेहरा ने TRIATHLON (standing broad jump,60m, High jump तथा javelin) में भाग लिया।

 

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *