एथलेटिक मीट में टिकरू स्कूल के खिलाड़ियों का रहा बेहतरीन प्रदर्शन

जोगिन्दरनगर : दिनांक 14 मार्च 2023 को जिला मंडी एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा सुंदर नगर में आयोजित एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिकरू के खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा।

विजेता खिलाड़ी प्रधानाचार्या के साथ

इसमें अंडर 14 आयु वर्ग में सौरभ गोला फेंक में प्रथम लॉन्ग जंप में द्वितीय वरुण लॉन्ग जंप में तृतीय अंडर 16 वर्ग  में आस्था शर्मा लोंग जंप में द्वितीय 100 मीटर में तृतीय रिया ठाकुर लॉन्ग जंप में तृतीय वैभव लॉन्ग जंप में द्वितीय

शिवा चौहान गोला फेंक में प्रथम लॉन्ग जंप में तृतीय सक्षम शर्मा गोला फेंक में द्वितीय वही अंडर-18 वर्ग में अनन्या लोंग जंप में प्रथम 100 मीटर दौड़ में तृतीय मनजीत राठौर लॉन्ग जंप में प्रथम

आदित्य गोला फेंक में प्रथम अमन शर्मा गोला फेंक में द्वितीय स्थान हासिल किया इस उपलब्धि के लिए पाठशाला की प्रधानाचार्य श्रीमती कमलेश ठाकुर ने  खिलाड़ियों के अभिभावकों को व शारीरिक  प्रशिक्षक शिक्षक विक्रम ठाकुर व बहादुर सिंह को बधाई दी।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *