खेलकूद प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे टिकरू स्कूल के छात्र

रविवार को डिस्टिक एथलेटिक एसोसिएशन मंडी द्वारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन सुंदरनगर के एमएलएसएम कॉलेज के खेल मैदान में किया गया किया गया जिसमें जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिकरू के 6 छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया

इन प्रतियोगिताओं में सभी छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा. प्रतियोगिता में अंडर 16 वर्ग में मंजीत लॉन्ग जंप में प्रथम, सक्षम शॉटपुट में प्रथम,आदित्य डिस्कस थ्रो में प्रथम, शिवा चौहान हाई जंप में प्रथम, अनन्या लॉन्ग जंप में प्रथम तथा अंडर 14 आयु वर्ग में वैभव ट्रायथलॉन में प्रथम स्थान हासिल किया.

जिला मंडी एथलेटिक एसोसिएशन के सेक्रेटरी श्री पदम सिंह गुलेरिया जी ने बताया कि चयनित खिलाड़ी आने वाली 12 से 14 जनवरी को बिहार के पटना में राष्ट्रीय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेंगे.

पाठशाला की प्रधानाचार्या श्रीमती कमलेश ठाकुर ने खिलाड़ियों तथा अभिभावकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है तथा प्रधानाचार्या ने इस खेलकूद उपलब्धि का श्रेय खिलाड़ियों के शारीरिक शिक्षक श्री बहादुर सिंह व प्रशिक्षक विक्रम ठाकुर  को दिया है. समस्त जानकारी प्रशिक्षक विक्रम ठाकुर ने दी.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *