प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का टिकरू स्कूल में हुआ भव्य स्वागत

शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिकरू जिला मंडी में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत प्रधान टिकरू श्रीमती प्रेमलता शर्मा ने राज्य स्तरीय 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के राज्य स्तरीय हिमाचल प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी व स्वर्ण पदक विजेता तथा बेहतर प्रदर्शन किए हुए आठ अन्य खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया।

प्रधानाचार्या खिलाड़ियों और डीपीई और पीईटी का स्वागत करती हुई

बालक और बालिकाओं की एथलेटिक्स प्रतियोगिता धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक में आयोजित हुई जिसमें पाठशाला के 7 खिलाड़ी मनजीत राठौर, अनीश कुमार, सक्षम, आदित्य, अनन्या, रिया, और कनिका ने बेहतर प्रदर्शन किया।

मनजीत राठौर ने ट्रिपल जंप में स्वर्ण पदक अनीश कुमार ने जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक मनजीत राठौर ने लांग जम्प में स्वर्ण पदक हासिल किया साथ ही मनजीत राठौर को समस्त हिमाचल प्रदेश के बाल वर्ग में हिमाचल प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।

डीपीई विक्रम ठाकुर और पीईटी बहादुर सिंह के साथ अनीश और मनजीत राठौर

इसके अलावा सक्षम शर्मा डिस्कस थ्रो में चौथे स्थान में रहकर बेहतर प्रदर्शन किया कनिका ने डिस्कस थ्रो में, अनन्या ने लॉन्ग जंप, आदित्य ने डिस्कस थ्रो व रिया ने 3000 मीटर दौड़ में भाग लिया मनजीत राठौर व अनीश कुमार दिसंबर माह में महाराष्ट्र में आयोजित होने जा रही राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

इसी वर्ष पाठशाला की छात्रा कल्पना ने कबड्डी में सिरमौर जिला के पोंटा साहिब में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया ग्राम पंचायत टिकरू की प्रधान, स्कूल प्रबंधन समिति व स्कूल प्रशासन ने इस वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

इन बच्चों ने लिया विभिन्न गतिविधियों में भाग

पाठशाला की प्रधानाचार्य श्रीमती कमलेश कुमारी ने इस अवसर पर बताया कि यह प्रदर्शन इस पाठशाला का अब तक का श्रेष्ठतम प्रदर्शन रहा है जिसमें लगातार दूसरी बार जिला स्तरीय विजेता व राजस्थान में तीन स्वर्ण पदक के साथ हिमाचल प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी छात्र इस पाठशाला से रहा।

इस उपलब्धि के लिए ग्राम पंचायत प्रधान, प्रधानाचार्य ,स्कूल प्रबंधन समिति की प्रधान ने इस उपलब्धि का श्रेय खिलाड़ी, छात्रों उनके अभिभावकों व स्कूल के शारीरिक शिक्षक श्री बहादुर सिंह वह डीपी प्रशिक्षक श्री विक्रम सिंह को दिया, समस्त जानकारी विद्यालय में कार्यरत टीजीटी व मीडिया प्रभारी अजय कुमार ने दी

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *