जोगिन्दरनगर क्षेत्र में झमाझम बरसे बादल
जोगिन्दरनगर : आखिर लम्बे इंतजार के बाद जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत समस्त क्षेत्र में सोमवार सुबह बादल जमकर बरसे. भारी बरसात के चलते स्थानीय खड्ड व नाले उफान पर हैं.
लम्बे इंतज़ार के बाद मानसून ने जोगिन्दरनगर क्षेत्र में दस्तक दे दी है. वहीँ किसानों और बागवानों को भी बारिश का बेसब्री से इंतज़ार था.
बारिश के होते ही वर्षा आश्रित क्षेत्र के किसानों ने धान की रोपाई का कार्य शुरू कर दिया है. वहीँ समस्त जोगिन्दरनगर क्षेत्र के खड्ड नाले उफान पर हैं.
बारिश के कारण कई जगह भूस्खलन के कारण सड़क यातायात प्रभावित हुआ है.
गौर हो कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र के लोग भयंकर गर्मी का सामना कर रहे थे. बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. कुल मिलाकर मौसम सुहावना बना हुआ है.







