जमीन का निरीक्षण करने गई पुलिस पर हमला

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत लांगणा पंचायत में कोटला गाँव में कोर्ट के आदेशों पर जमीन का निरीक्षण करने गई पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया। हमले में पुलिस के तीन जवान घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल सब-इंस्पेक्टर हेम राज सैणी को टांडा रेफर कर दिया गया है, वहीं बस्सी चौकी से हैडकंस्टेबल कमलेश कुमार तथा निर्मल पटयाल लांगणा के हैल्थ सैंटर पर उपचाराधीन हैं।

 

 

 

 

सब इंस्पैक्टर हेम राज सैणी को जोगिन्दरनगर अस्पताल में उपचार के बाद टांडा के लिए रैफर कर दिया गया हैं, वहीं जब अस्पताल में घायल का कुशलक्षेम पूछने स्थानीय एसडीएम विशाल शर्मा पहुंचे, तो जानकारी मिली कि एक्स—रे करने वाला रेडियोलॉजिस्ट अपनी ड्यूटी पर नहीं है, जिस पर एसडीएम तल्ख हुए तथा कारण बताओं नोटिस निकालने के लिए अस्पताल अधिकारियों को कहा है।

मौके पर डीएसपी लोकेंद्र नेगी सहित मंडी से टीम पहुंची है और पुलिस ने चार लोगों को पूछताछ के लिए थाने में लाया है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *