होम

अप्रैल में भी हो रहा ठण्ड का अहसास

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर और इसके आस पास के क्षेत्र में बुधवार सुबह से शाम तक रुक रुक कर हुई बारिश ने समूचे उपमंडल में ठंडक बढ़ा दी है. आज सुबह से ही शुरू हुई झमाझम बारिश ने लोगों को गर्म कपड़े निकालने पर मजबूर कर दिया है.

वहीँ किसानों और बागवानों के लिए यह बारिश ख़ुशी लेकर आई. यह बारिश गेहूं की फसल के लिए लाभदायक है. बारिश के साथ साथ ऊंचे पहाड़ों में हुई बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज़ की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *