हिमाचल में नीट अभ्यर्थियों को एचआरटीसी में मुफ्त यात्रा

हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को हिमाचल पथ परिवहन निगम ने बड़ी राहत प्रदान की है। 21 जून को होने वाली नीट परीक्षा के लिए अभ्यार्थियों से निगम की बसों में सफर के दौरान किराया नहीं वसूला जाएगा, इसके लिए हालांकि अभ्यार्थियों को अपना नीट परीक्षा का एडमिट कार्ड साथ रखना अनिवार्य है।

एचआरटीसी प्रबंधन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। जारी निर्देशों के अनुसार अभ्यर्थी 20 जून से 22 जून तक अपने निवास स्थान से परीक्षा केंद्र और परीक्षा के बाद वापस घर तक एचआरटीसी की साधारण बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगे।

इस सुविधा का लाभ लेने के लिए अभ्यर्थियों को बस में अपना एडमिट कार्ड दिखाना होगा। एडमिट कार्ड ही उनकी पहचान, निवास स्थान और परीक्षा केंद्र का प्रमाण माना जाएगा।

निगम प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि यह सुविधा केवल एक बार परीक्षा केंद्र जाने और एक बार वापस लौटने की यात्रा के लिए ही मान्य होगी। इसके अलावा मुफ्त यात्रा सुविधा केवल निगम की साधारण (ऑर्डिनरी) बसों में उपलब्ध रहेगी।

निगम ने सभी क्षेत्रीय अधिकारियों और बस परिचालकों को निर्देश जारी किए हैं कि वे पात्र अभ्यर्थियों को निर्धारित नियमों के अनुसार सुविधा प्रदान करें।

साथ ही परिचालकों को अभ्यर्थियों की यात्रा का विवरण एडमिट कार्ड पर दर्ज करने और उसका रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि किसी प्रकार के दुरुपयोग को रोका जा सके।

एचआरटीसी के उप प्रबंधक (सीपी/आईटी) राजेश शर्मा द्वारा जारी आदेशों के अनुसार सभी इकाइयों को मुफ्त यात्रा से संबंधित आंकड़े संकलित कर मुख्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

इससे परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी और उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी नहीं पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि पूरे देश में नीट परिक्षाएं तीन मई को आयोजित की गई थी वहीं इस परीक्षा में पेपर लीक होने के कारण यह परिक्षा नएसई द्वारा रद्द कर दी गई थी।

इसके बाद दोबारा से लाखों विद्यार्थियों को राहत प्रदान करते हुए इस परीक्षा को करवाया जा रहा है जो कि 21 जून को होगी। ऐसे में अभ्यार्थियों पर किसी भी प्रकार का अतिरिक्त बोझ ना बढ़े इसको लेकर निगम प्रबंधन ने सभी नीट अभ्यार्थियों को घर से नीट परीक्षा केंद्र तक आने और वापिस जाने केे लिए निशुल्क यात्रा सुविधा का लाभ प्रदान किया है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *