लगातार बारिश के चलते खेतों में खराब हुई धान की फसल

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल में लगातार हो रही बारिश से क्षेत्र के किसान परेशान हैं. उपमंडल के तहत धान की फसल पकने के कगार पर है. वहीँ बल्ह पंचायत में डलाणा गाँव के निवासी श्री रमेश चंद का कहना है कि उन्होंनें कुछ दिन पहले धान की फसल की कटाई की थी लेकिन लगातार ज़ारी बारिश ने उन्हें फसल समेटने के मौका ही नहीं दिया व कटी हुई फसल बारिश की भेंट चढ़ गई.

श्री रमेश चंद का कहना है कि उन्होंनें आधी फसल की कटाई कर ली है तथा बाकी पकी हुई फसल भी खेतों में बारिश के कारण खराब होने के कगार पर है. उधर रविवार को भी लगातार बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हुआ है.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *