बेमौसमी बारिश ने फेरा किसानों की मेहनत पर पानी

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत आजकल धान कटाई का जोरों से चला हुआ है. किसान सुबह से शाम तक खेतों में धान कटाई में जुटे हैं. बेमौसमी बारिश के कारण किसान खासे चिंतित हैं. शुक्रवार शाम को हुई बारिश के कारण धान की फसल खेतों में भीग गई जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है.

 

 

 

 

 

 

 

उधर बल्ह पंचायत के तहत बनौण,जगैहड़ा,डलाणा,बल्ह आदि गांवों में भी धान की फसल बारिश में भीग गई है.क्षेत्र के किसानों का कहना है कि बारिश ने उनकी खेतों में कटी हुई फसल को ख़ासा नुक्सान पहुंचा है.

गौर हो कि क्षेत्र में कई जगह धान में अंकुर न आने से किसान पहले ही परेशान हैं वहीँ इस बेमौसमी बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *