आप सभी को निर्जला एकादशी की शुभकामनाएं

आज के दिन निर्जला एकादशी व्रत, गायत्री जयंती, गुरुवार व्रत और विष्णु पूजा है. आज रवि योग में ये व्रत और पूजा हैं. पंचांग के अनुसार, आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि, स्वाति नक्षत्र, वणिज करण, शिव योग, दक्षिण का दिशाशूल और तुला राशि का चंद्रमा है.

आज सुबह में रवि योग 05:25 बजे से लेकर शाम 04:29 बजे तक है. निर्जला एकादशी, गायत्री जयंती और गुरुवार व्रत की पूजा रवि योग में होगी. भद्रा 07:08 बजे से 08:09 बजे तक है, जिसका वास पाताल लोक में है. इस भद्रा में आप पूजा, मंत्र जाप आदि कर सकते हैं.

निर्जला एकादशी व्रत में बिना अन्न और जल का उपवास रखते हैं. गलती से जल ग्रहण करने पर निर्जला एकादशी का व्रत टूट जाता है. सुबह में स्नान के बाद निर्जला एकादशी व्रत का संकल्प करके विष्णु पूजा करें.

निर्जला एकादशी व्रत कथा सुनें और आरती करें. जल से भरे कलश का दान करें. कल सुबह सूर्योदय के बाद पारण करके व्रत को पूरा करें. ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी को गायत्री माता का प्रकाट्य हुआ था, इसलिए हर साल इस दिन गायत्री जयंती मनाते हैं.

इस दिन आप गायत्री मंत्र का जाप करके लाभ पा सकते हैं. गुरुवार व्रत में विष्णु पूजा करें और हल्दी, चने की दाल, गुड़, पीले वस्त्र, धार्मिक पुस्तक आदि का दान करें. इससे गुरु दोष दूर होगा.

पंचांग से देखें दिनभर के मुहूर्त

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 25 जून 2026
आज की तिथि- एकादशी – 08:09 बजे तक, उसके बाद द्वादशी
आज का नक्षत्र- स्वाति – 04:29 बजे तक, फिर विशाखा
आज का करण- वणिज – 07:08 बजे तक, विष्टि – 08:09 बजे तक, बव
आज का योग- शिव – 10:54 बजे तक, उसके बाद सिद्ध
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- गुरुवार
चंद्र राशि- तुला

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *