पंचायत समिति सदस्य ने सैंथल स्कूल के लिए उपलब्ध करवाई 45 हजार रुपये की सामग्री

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैंथल की विज्ञान प्रयोगशाला के लिए पंचायत समिति सदस्य चौंतड़ा के अजय कुमार ने पंचायत समिति की तरफ से 45 हजार रुपए की सामग्री उपलब्ध करवाई. इस सामग्री में 48 विभिन्न प्रकार के उपकरण और एसिड शामिल हैं. अजय ने शनिवार को ये सारी सामग्री स्कूल प्रशासन को सौंपी.@ jogindernagar.com से बातचीत के दौरान अजय कुमार ने यह जानकारी दी.

सुविधाओं की कमी है घटती संख्या का कारण

अजय का कहना है कि सरकारी स्कूलों में घटती बच्चों की संख्या का एक मुख्य कारण सुविधाओं की कमी भी है. अजय कुमार युवा नेता होने के साथ-साथ समाजसेवा के कार्यों में भी अग्रिम पंक्ति में खड़े रहते हैं.

डेस्क भी करवाए थे उपलब्ध

इससे पहले भी वर्ष 2018 में अजय ने जब देखा कि स्कूली बच्चे चटाइयों में बैठकर शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर हैं तो उन्होंनें बच्चों को बैठने के लिए डेस्क उपलब्ध करवाये थे.

इसी स्कूल से ग्रहण की है शिक्षा

पंचायत समिति सदस्य अजय कुमार ने बताया कि अगर भविष्य में कोई कमी पाई जाती है तो वे उसे भी दूर करने का पूरा प्रयास करेंगे. अजय ने इसी स्कूल से शिक्षा ग्रहण की है.

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर स्कूल प्रशासन की ओर से बीएससी गुरदेव सिंह और लिपिक सतीश उपस्थित रहे. दोनों ने पंचायत समिति सदस्य का इस सामग्री उपलब्ध करवाने के लिये हार्दिक आभार जताया है.

 

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *