झटिंगरी स्कूल में नवाजे प्री-बोर्ड कक्षा के मेधावी

जोगिन्दरनगर : कोविड -19 के चलते 31 मार्च को सभी स्कूलों में छात्रों की नॉन बोर्ड कक्षाओं का परिणाम ऑनलाइन बताया गया वहीँ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झटिंगरी में इस अवसर पर प्री-बोर्ड कक्षा के मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. स्कूल की प्रधानाचार्या कुमारी रमन सूद ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार छठी कक्षा से अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करवाई जाएगी.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

उन्होंनें कहा कि इसी सत्र से विज्ञान संकाय की कक्षा शुरू करने हेतु ग्राम पंचायत व स्कूल प्रबंधन समिति की ओर से प्रदेश के मुख्यमंत्री,विधायक व शिक्षा मंत्री से भी अपील की जाएगी. प्रधानाचार्या का कहना है कि इस सुविधा से बच्चों को घर द्वार सुविधा मिलेगी.

इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धरमेहड़ व राजकीय उच्च पाठशाला तरस्वाण व प्राथमिक स्कूलों सहित सभी स्कूलों में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *