हिमाचल दस्तक मेगा स्टार नाईट में झूमा जोगिन्दरनगर

जोगिन्दरनगर : देवता मेला जोगिन्दरनगर की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हिमाचल दस्तक की ओर से किया गया था. हिमाचल दस्तक मेगा स्टार नाईट में कई कलाकारों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. स्टार नाईट में आकांक्षा शर्मा ने अपनी बेहरतीन प्रस्तुति देकर खूब नचाया.

कुशल वर्मा ने नचाए दर्शक

पहाड़ी गायक कुशल वर्मा ने भी दर्शकों को पहाड़ी गानों पर खूब झुमाया. वहीँ मंडी के हास्य कलाकार ने दर्शकों को अपने चुटकुलों से लोटपोट किया .जोगिन्दर नगर की नन्हीं कलाकार साइशा सूद ने बेहतरीन नृत्य कर खूब वाहवाही लूटी.

 

पंकज जम्वाल रहे मुख्यातिथि

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडी जिला भाजपा महामंत्री पंकज जम्वाल ने की. इस अवसर पर प्रसिद्ध हस्तरेखा विशेषज्ञ एवम ज्योतिषाचार्य कैप्टन लेखराज शर्मा भी मौजूद रहे. कार्यक्रम में हिमाचल दस्तक के सम्पादक ने हिमाचल दस्तक के विकास में सहयोग के लिए कई लोगों को मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया.

अमित सूद हैं स्थानीय रिपोर्टर

जोगिन्दरनगर से हिमाचल दस्तक के लिए स्थानीय रिपोर्टर अपना बेहतरीन कार्य कर रहे हैं. उनकी धर्मपत्नी क्रांति सूद भी रिपोर्टर हैं. हिमाचल दस्तक के सम्पादक ने अमित की इस बेहतरीन कार्य के लिए सराहना की तथा भविष्य में भी इसी तरह से कार्य करने की प्रेरणा दी.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *