टिकरू स्कूल में पंजाब सिंह अध्यक्ष और सुमी देवी बनी एसएमसी की उपाध्यक्ष
हिमाचल प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में 30 जून तक नई स्कूल प्रबंधन समितियों (एसएमसी) का गठन अनिवार्य कर दिया गया है। समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश ने शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और सामुदायिक भागीदारी मजबूत करने के उद्देश्य से ये निर्देश जारी किए हैं। इसी क्रम में वीरवार को शहीद प्रताप सिंह रावमापा टिकरू में प्रधानाचार्या श्रीमती दिनेश कुमारी की अध्यक्षता में एसएमसी का गठन किया गया।

पंजाब सिंह प्रधान और सुमी देवी उप प्रधान
वीरवार को स्कूल में आम सभा का आयोजन किया गया जिसमें पंजाब सिंह को प्रधान और सुमी देवी को उपप्रधान बनाया गया। इसके अलावा समिति के सदस्य भी बनाए गए।
स्वतः भंग होगी समितियां
नई एसएमसी दिशानिर्देश-2026 के तहत पूर्व में गठित सभी समितियां स्वतः भंग हो जाएंगी। अब प्रत्येक स्कूल परिसर में केवल एक ही एसएमसी कार्य करेगी। नई व्यवस्था के तहत एसएमसी सदस्यों का कार्यकाल दो वर्ष निर्धारित किया गया है। समिति की मासिक बैठकें अनिवार्य होंगी।
50 फीसदी सदस्यों की उपस्थिति आवश्यक
इन बैठकों के लिए कम से कम 50 फीसदी सदस्यों की उपस्थिति आवश्यक है। प्रत्येक एसएमसी में भवन समिति और शैक्षणिक समिति नामक दो उप-समितियों का भी गठन किया जाएगा। एसएमसी को निर्धारित नियमों के तहत 30 लाख रुपये तक के निर्माण कार्य सीधे करवाने का अधिकार दिया गया है।
तैयार करनी 3 वर्षीय योजना
हर स्कूल को तीन वर्षीय स्कूल विकास योजना और वार्षिक उप-योजना तैयार करनी होगी। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक शैक्षणिक सत्र में सामाजिक अंकेक्षण भी अनिवार्य किया गया है।
समिति के सदस्यों का होगा प्रशिक्षण
समिति के गठन के एक माह के भीतर सभी सदस्यों का प्रशिक्षण स्कूल अथवा समूह स्तर पर आयोजित होगा। नए दिशा-निर्देश के तहत प्रत्येक स्कूल को तीन वर्षीय स्कूल विकास योजना तैयार करनी होगी।
इसके साथ ही वार्षिक उप-योजना भी बनाई जाएगी। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक शैक्षणिक सत्र में सामाजिक अंकेक्षण अनिवार्य किया गया है। समिति के गठन के एक माह के भीतर सभी सदस्यों का प्रशिक्षण स्कूल अथवा समूह स्तर पर आयोजित किया जाएगा।
जिला परियोजना कार्यालय ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। नई एसएमसी का गठन 30 जून तक पूरा कर रिपोर्ट खंड कार्यालय को भेजी जाए।
ये भी रहे उपस्थित
इस अवसर पर टिकरू पंचायत के प्रधान श्री अनिल कुमार, उप प्रधान श्री सुरेश कुमार और स्टाफ के सदस्य भी उपस्थित थे।








