धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती

श्री राजपूत सभा मंडी एवं राजपूत महासभा हिमाचल प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में मंडी शहर में राज्य स्तरीय वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती समारोह अत्यंत धूमधाम और भव्यता के साथ संपन्न हुआ।

धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती

इस गरिमामयी समारोह में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए गणमान्य व्यक्तियों सहित विभिन्न सामाजिकए धार्मिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समारोह के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय समन्वयक बचन सिंह राणा ने अपने संबोधन में महाराणा प्रताप द्वारा स्थापित राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान, त्याग, साहस, ईमानदारी और वफादारी के आदर्शों को याद किया।

उन्होंने समाज में निरंतर गिरते नैतिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जब समाज अपनी जड़ों से दूर होता हैए तो उसका सीधा असर देश की आर्थिक और सामाजिक व्यवस्था पर पड़ता है।

कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के पूर्व कुलपति एवं सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रोफेसर अशोक सरयाल ने समारोह में उपस्थित एनएसयूआई और एबीवीपी के छात्र प्रतिनिधियों का विशेष आभार व्यक्त किया।

उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, बढ़ते कर्ज और जनहित से जुड़े अन्य गंभीर मुद्दों के समाधान के लिए पूरे समाज को एकजुट होना होगा।

उन्होंने जनकल्याणकारी नीतियों के निर्माण के लिए अनुभवीए ईमानदार और प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों को नेतृत्व प्रदान करने की आवश्यकता पर बल दिया।

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष मेजर जनरल धर्मवीर सिंह राणा ने युवाओं को महाराणा प्रताप के शौर्य और राष्ट्रनिष्ठा से प्रेरणा लेकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए आगे आने को कहा।

वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जिला मंडी की प्रखर नेत्री चंपा ठाकुर ने महिलाओं और युवाओं को जोडऩे तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मजबूत नींव रखने का आह्वान किया।

उन्होंने राजपूतों सहित समस्त समाजों को एकजुट होकर सामाजिक कल्याण के लिए कार्य करने का अनुरोध किया। राजपूत महासभा हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष ई. केएस जम्वाल ने महासभा के उद्देश्यों व कार्यों पर प्रकाश डाला।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *