बाल स्कूल की टीम ने पूर्व छात्रों को 3 रनों से हराया

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर में चल रही जोगिन्दरनगर प्रीमियर लीग के तहत रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल जोगिन्दरनगर  की टीम ने इसी स्कूल की पूर्व छात्रों की टीम को 3 रनों से हराकर प्रथम जीत दर्ज़ की. टीम के कप्तान सिद्धार्थ ठाकुर ने जोगिन्दरनगर डॉट कॉम के रिपोर्टर से बातचीत के दौरान बताया कि यह उनकी टीम का पहला मैच था.

कुल 12 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बाल स्कूल की टीम ने 95 रन बनाए. पूर्व छात्रों की टीम अंतिम ओवर खेलने से पहले ही 3 रनों से हार गई. पृथ्वी पाल को मैन ऑफ़ द मैच घोषित किया गया. सिद्धार्थ ठाकुर ने बताया कि उनकी टीम का अगला मैच मंगलवार को होगा.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *