फ़ोरलेन अपडेट – मंडी-पठानकोट फोरलेन चरण 2 के लिए 696 करोड़

शिमला : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में राष्ट्रीय राजमार्ग 154 मंडी-पठानकोट फोरलेन निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने 696 करोड़ रुपए के बजट प्रावधान को स्वीकृति दी है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी।

पठानकोट-मंडी फोरलेन के दूसरे चरण में काँगड़ा के सिहुणी(32 मील) से राजोल तक फोरलेन निर्माण, पुनर्वास एवं उन्नयन के लिए 696 करोड़ रुपए के बजट को स्वीकृति दे दी है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि पठानकोट-मंडी फोरलेन के लिए सिहुणी से राजोल तक पुनर्वास एवं उन्नयन और सुदृढ़ीकरण के लिए 696.65 करोड़ रुपए जारी हुए हैं।

 

इस बजट से फोरलेन का निर्माण कार्य और प्रभावितों को दी जाने वाली मुआवजा राशि का प्रबंध किया जाएगा। शाहपुर क्षेत्र में भी सैकड़ों लोग फोरलेन की जद में आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक फोरलेन के पहले चरण का कार्य कंडवाल से लेकर सिहुणी तक चल रहा है।

दूसरे चरण में अब सिहुणी से राजोल तक करीब 10 से 12 किलोमीटर के स्लैब के निर्माण कार्य भी अब शुरू हो जाएगा। गौरतलब है कि कंडवाल से सिहुणी तक फोरलेन के निर्माण की जद में करीब 750 इमारतें आ रही हैं। इसके अलावा लोगों की जमीनें भी हैं।

जोगिन्दरनगर की लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज को
करें।