बारिश और तूफ़ान से हुआ भारी नुक्सान

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर और इसके आस -पास के क्षेत्र में बीते दिनों हुई बारिश जहाँ गर्मी से बेहाल लोगों के लिए राहत लाई वहीं बारिश के साथ तेज़ तूफ़ान भी कहर बन कर टूटा. क्षेत्र के कई गांवों में पेड़ गिरने की खबर है. कई जगह पेड़ गिरने से बिजली की सप्लाई भी बंद रही.

उपमंडल के तहत टिकरू पंचायत के टिकरू गाँव में मदन शर्मा के मकान के बरामदे की छत 6 जून की आधी रात को उड़ गई. चादरों वाली छत उड़ कर घर से दूर जा गिरी. ऊपर के कमरों में पानी आने से रखा सारा सामान भीग गया. वहीं साथ लगते घर के दो कमरों का  बाकी हिस्सा भी धराशाई हो गया जिससे आम रास्ता लोगों के लिए बंद हो गया है. इसी मकान का कुछ हिस्सा कुछ महीने पहले ही गिर गया था. नुक्सान की सूचना पटवारी को दे दी गई है.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *