जिला परिषद वार्ड लांगणा से उम्मीदवार श्रीमती मीना देवी
जिला परिषद वार्ड लांगणा से उम्मीदवार श्रीमती मीना देवी ने क्षेत्र की जनता से समर्थन एवं आशीर्वाद की अपील की है। उन्होंने कहा कि वे पिछले कई वर्षों से लगातार जनता के सुख-दुख में सहभागी रही हैं और क्षेत्र के विकास एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं।
श्रीमती मीना देवी ने अपने संबोधन में कहा कि जनता का सहयोग और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें हमेशा जनता का स्नेह और समर्थन मिलता रहा है।
उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि आगामी चुनाव में उन्हें अपना समर्थन एवं आशीर्वाद प्रदान करें, ताकि क्षेत्र की आवाज को मजबूती से आगे रखा जा सके।
“15 वर्षों से जनता से जुड़े हुए, 3 बार विजयी प्रत्याशी”
