जोगिन्दरनगर क्षेत्र में बारिश ने दी गर्मी से राहत

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर क्षेत्र में मंगलवार शाम 4 बजे के करीब शुरू हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत प्रदान की है। वहीँ क्षेत्र के किसान भी खुश हैं। पिछले कुछ दिनों से बढ़ती गर्मी से तापमान में भारी वृद्धि हो रही थी।

जोगिन्दरनगर क्षेत्र में हुई बारिश से मौसम हुआ सुहाना

बारिश होने से क्षेत्र के किसान खुश हैं। क्षेत्र में आजकल धान की बुआई का कार्य चल हुआ है जिसके लिए यह बारिश रामबाण साबित हुई है।

यह बारिश धान के अलावा मक्की,सोयाबीन,चरी आदि की फसल की बुआई के लिए भी उत्तम है। समूचे जोगिन्दरनगर क्षेत्र के लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली है।

शाम के समय हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है तथा मौसम सुहावना हो गया है। शाम को भी बारिश लगातार ज़ारी है। मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों तक बारिश का अलर्ट ज़ारी किया हुआ है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *