बारिश से मौसम हुआ सुहावना

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में वीरवार दोपहर बाद हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. बीते दिनों से गर्मी से क्षेत्र के लोग परेशान थे. बारिश से कुल मिला कर मौसम सुहाना हो गया है.

फसलों की बिजाई के लिए उत्तम

यह बारिश मक्की, धान, बाजरा, चरी आदि फसलों के लिए लाभदायक है. वहीँ बारिश के साथ साथ तूफ़ान ने भी कई जगह कहर ढाया है.

तूफ़ान ने गिराए पेड़

बल्ह पंचायत के मुहाल बनौण के जगैहड़ा गाँव में किसान चीनी राम के खेतों में एक बड़ा पेड़ टूटकर गिर गया. वहीँ अन्य जगहों से भी पेड़ गिरने का समाचार है.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *