जोगिन्दरनगर में बारिश से मौसम हुआ कूल -कूल

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर में मंगलवार शाम से ज़ारी बारिश के कारण समूचे जोगिन्दरनगर क्षेत्र में मौसम सुहावना हो गया है। बारिश बुधवार को भी सुबह से ही लगातार ज़ारी है। अप्रैल महीने में हो रही बारिश से क्षेत्र के लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। जोगिन्दरनगर क्षेत्र में तेज गर्जना के साथ तेज़ हवाएं भी चल रही हैं। तेज़ बारिश और हवाओं के कारण फलदार पौधों के फूलों को नुक्सान हुआ है। क्षेत्र में कहीं कहीं ओले भी गिरे हैं।

इसके अलावा गेहूं की फसल को भी नुक्सान पहुंचा है तथा कई जगह पेड़ों के गिरने की भी खबर है। मंगलवार रात को खराब मौसम के कारण थोड़ी देर के लिए विद्युत् आपूर्ति भी बाधित रही जबकि बुधवार को विद्युत् आपूर्ति सुचारू रूप से चल रही है।

बारिश के कारण क्षेत्र के लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीँ बुधवार को भी सुबह से लगातार बारिश हो रही है। कुल मिलकर मौसम सुहावना बना हुआ है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *