सोलर लाइट से जगमगाने लगे गाँव

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत विभिन्न पंचायतों के गाँव सोलर लाइटो से जगमगाने लगे हैं. 14 वें वित आयोग के तहत हिम उर्जा के सौजन्य और ग्राम पंचायतों के सहयोग से यह सोलर लाइटें पूरे प्रदेश के हर गाँव में लगाई जा रही हैं.

बल्ह के दो वार्डों में लगी लाइटें

इसी शुरूआती क्रम में बल्ह पंचायत के तहत मुहाल बनौण के वार्ड नम्बर एक में दो लाइटें तथा वार्ड नम्बर दो में चार लाइटें लगाई गईं. इस अवसर पर बल्ह पंचायत के उप प्रधान रमेश ठाकुर, बल्ह पंचायत के वार्ड सदस्य सुरेश कुमार और मुहाल बनौण वार्ड नम्बर एक की वार्ड सदस्या निशा शर्मा तथा वार्ड नम्बर दो की वार्ड सदस्या गायत्री ठाकुर मौजूद थीं.

टिकरू पंचायत में भी लगाई गई

इसके अलावा साथ लगती पंचायत टिकरू के वार्ड नम्बर चार में भी चार स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं. इस अवसर पर वार्ड सदस्या सुनीता शर्मा मौजूद थीं. सभी स्ट्रीट लाइटें सार्वजनिक जगहों में लगाई गईं जिससे गावों जगमगा रहे हैं.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *