जोगिन्दरनगर : कोरोना महामारी से निपटने के लिए जोगिन्दरनगर विधानसभा क्षेत्र के समस्त लोग मानव सेवा में जुटे हैं और मिलजुल कर इस संकट समय में लोगों व सरकार का सहयोग कर रहे हैं. इसी क्रम में उपमंडल की बल्ह पंचायत के तहत महिला मंडल बनौण की महिलाओं ने मंगलवार को घर- घर जाकर मास्क बांटे. मास्क बांटने के साथ -साथ महिला मंडल की सदस्यों ने लोगों को इस महामारी से लड़ने हेतु जागरूक किया. महिला मंडल की सदस्यों ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 5000 रुपए की धन राशि भी एकत्रित की जो जल्द ही एसडीएम के माध्यम से भेजी जाएगी. इस अवसर पर बल्ह पंचायत के जगैहड़ा वार्ड की सदस्या गायत्री देवी ने महिला मंडल की सदस्यों की सराहना की व इस पुण्य कार्य हेतु आभार भी जताया.
स्वच्छता का रखें ध्यान
महिला मंडल की प्रधान नीलम कुमारी का कहना है कि इस महामारी से निपटने में सब लोगों का सहयोग जरूरी है. सभी लोगों को स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए. अपने हाथों को बार बार धोएं. उन्होंनें कहा कि सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करना चाहिए और घर पर रहें स्वस्थ रहें.

वार्ड सदस्या ने जताया आभार
वहीँ बल्ह पंचायत के जगैहड़ा वार्ड की सदस्या गायत्री ठाकुर ने महिला मंडल बनौण के इस पुण्य कार्य की सराहना की व महिला मंडल का हार्दिक आभार जताया और कहा कि इस संकट के समय हमें सहयोग करना चाहिए.
ये रहे साथ
इस अवसर पर महिला मंडल बनौण की प्रधान नीलम कुमारी, उप प्रधान जुल्मा देवी, सचिव रेणु देवी, सदस्या सुमना देवी, सरिता देवी ने बनौण मुहाल में घर -घर मास्क बांटे और लोगों को इस महामारी से लड़ने हेतु जागरूक भी किया.
एकत्रित की धनराशि
महिला मंडल बनौण की सदस्यों ने लगभग 5000 रुपए की राशि भी इकट्ठा कर ली है जिसे जल्द ही एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष में भेज दिया जाएगा.
जोगिन्दरनगर की लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज को करें।