मैण भरोला पंचायत का युवक निकला कोरोना पॉजिटिव

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत मैण भरोला पंचायत के गदयाड़ा गाँव का युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है. उधर संक्रमित युवक के गाँव में एसडीएम की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और  युवक को इलाज के लिए ढांगसीधार ले जाया गया है.

होम क्वारनटाईन था

यह युवक होम क्वारनटाईन में था. यह युवक गुड़गाँव से हवाई जहाज में गग्गल तक आया था.उसके बाद घर तक गाड़ी के माध्यम से आया था. आज इस युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

ये वार्ड कन्टेनमेंट और बफर जोन में

पंचायत के वार्ड नम्बर 2 और वार्ड नम्बर 3 कन्टेनमेंट जोन में रखा गया है जबकि वार्ड नम्बर 1 आहड़ू,वार्ड नम्बर 5 चांदनी, ग्राम पंचायत ढेलु का वार्ड नम्बर 6 और ग्राम पंचायत सैंथल का वार्ड नम्बर 3 बफर जोन में रखे गए हैं.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *