23 जुलाई को होगा बल्ह पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन

जोगिन्दरनगर: जोगिन्दरनगर उपमण्डल की ग्राम पंचायत बल्ह में 23 जुलाई 2023 रविवार को ग्राम सभा होना सुनिश्चित हुई है।  ग्राम पंचायत बल्ह के प्रधान विनीत जम्वाल ने बताया कि 23 जुलाई 2023 को ग्राम सभा का आयोजन होने जा रहा है।

भवन ग्राम पंचायत बल्ह

पंचायत प्रधान ने बताया कि इस ग्राम सभा का मुख्य एजेंडा गत ग्राम सभा की कार्यवाही की पुष्टि करना , त्रैमासिक आय-व्यय का अनुमोदन के बारे में चर्चा करना ,

बीपीएल सूची की समीक्षा व संशोधन के बारे में चर्चा , बुढ़ापा , अपंग , विधवा पेंशन के बारे में चर्चा एवं पंचायत में स्वच्छता सम्बन्धी चर्चा आदि रहेगा।

पंचायत प्रधान ने पंचायत की प्रबुद्ध जनता से आग्रह किया है कि 23 जुलाई को प्रातः 10 बजे पंचायत कार्यालय पहुंचकर ग्राम सभा में अनिवार्य रूप से कोरम को सफल बनाकर पंचायत विकास के लिए सहयोग करें, ताकि आगामी समय में पंचायत में होने वाले विकास कार्यों को गति मिल सके।

पंचायत प्रधान ने बताया कि उनके द्वारा उपप्रधान व सभी वार्ड पंचो को भी सूचना दे दी गई है कि अपने-अपने वार्ड में सभी लोगों तक ये जानकारी पहुंचा दी जाए।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *