विधायक की पत्नी ने मनारु की अंजना को दी 20 हज़ार रुपए की आर्थिक मदद

जोगिन्दरनगर : उपमंडल के तहत मनारु की  देवी अंजना देवी को जोगिन्दरनगर के विधायक प्रकाश राणा की पत्नी रीमा राणा ने सोमवार के दिन बीस हजार रूपये की आर्थिक मदद दी है. विधायक प्रकाश राणा आजकल शिमला में सत्र के चलते व्यस्त हैं. अंजना स्वास्थ्य की दृष्टि से अस्वस्थ चल रही है तथा बीपीएल परिवार से सम्बन्ध रखती है.

बीपीएल परिवार से है अंजना

गौर हो कि अंजना देवी गरीब परिवार से सम्बन्ध रखती है तथा उनके परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है. अंजना देवी के लिए बीपीएल के माध्यम से कोई घर भी नहीं बनाया गया है.

 

जल्द मिलेगा नया मकान

विधायक प्रकाश राणा के निजी सचिव ने बताया कि उन्होंनें सोमवार को बीडीओ कार्यालय द्रंग से संपर्क किया लेकिन बीडीओ फोन पर उपलब्ध नहीं हो सके उसके पश्चात सुपरीटेंडेंट के साथ बात हुई और उन्होंनें ग्राम पंचायत नौहली के प्रधान और सचिव को जल्द मकान उपलब्ध करवाने हेतु कार्यवाही की बात कही है.

विधायक को तुरन्त सौंपें रिपोर्ट

विधायक के निजी सचिव ने कहा है कि इस मामले में जल्द से जल्द उचित कार्यवाही अम्ल में लाई जाए तथा की गई कार्यवाही से जल्द विधायक महोदय को अवगत करवाया जाए.

चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम दी सहायता

अंजना देवी स्वास्थ्य की दृष्टि से बीमार चल रही है. उनके स्वास्थ्य को देखने हेतु विधायक की पत्नी रीमा राणा तथा निजी सचिव ने आज मनारु स्थित आवास पर अंजना के स्वास्थ्य की जानकारी ली.

 

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *