होम

विधायक ने अग्नि प्रभावित परिवारों से सांझा किया दुःख

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत सोमवार रात ग्राम पँचायत बदेहड़ के गाँव रड़ा में आगजनी की दुखद घटना घटी। इस घटना में 6 परिवारों के मकान जलकर राख हो गए। जोगिन्दरनगर के विधायक प्रकाश राणा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर आगजनी की घटना से प्रभावित मकानों का जायजा लिया व प्रभावित परिवारों के साथ दुःख सांझा किया।
जले हुए मकानों का जायजा लेते विधायक प्रकाश राणा
अग्नि प्रभावित परिवारों को फौरी राहत के तौर पर क्रमशः सुशील कुमार को 10 हजार रुपये, डिम्पल को 10 हजार रुपये, राजेश को 10 हजार रुपये, कुम्भकर्ण को 10 हजार रुपये, प्राणनाथ को 5 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की।
सभी परिवारों को तुरंत प्रभाव से तिरपाल देने व सभी परिवारों के नुकसान का जायजा लेकर 15 दिनों के अंदर नुकसान की भरपाई करने के आदेश प्रशासनिक अधिकारियों को दे दिए हैं।
विधायक की तरफ से भी सभी प्रभावित परिवारों को 15-15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। ताकि सभी परिवार अपनी जरूरत के हिसाब से समान खरीद सकें। विधायक प्रकाश राणा का कहना है कि इस दुःख की घड़ी में हम सभी क्षेत्र वासी प्रभावित परिवारों के साथ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *