होम

औट टनल में हुआ हादसा, एक की मौत

जोगिन्दरनगर : मनाली चंडीगढ़ सड़क पर मंडी जिले के औट नामक स्थान पर ट्रैफिक टनल में एक पिकप जीप दो ट्रक  डम्परों के बीच दुर्घटना का शिकार हो गई.

सेब लेकर जा रही थी जीप

यह सेब से लदी जीप कुल्लू से पंजाब की ओर जा रही थी.मौके पर एक व्यक्ति की मौत हो गई. यह टनल तीन किलोमीटर लम्बी है टनल के दोनों ओर कई किलोमीटर लम्बा जैम होने स टनल में वाहनों के धुएं से भी राहगीरों को परेशानी हो रही है.

 

सेब सीजन है जोरों पर

इन दिनों कुल्लू घाटी में सेब का सीजन चला हुआ है और दिनरात सेब से लदे ट्रक और जीपें पंजाब और दिल्ली की मंडियों में सेब ले जा रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *