पुरानी पेंशन बहाली बारे विधायक प्रकाश राणा को सौंपा ज्ञापन

जोगिन्दरनगर : रविवार को नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ मंडी ने जोगिन्दरनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रकाश राणा को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में विधायक को पुरानी पेंशन बहाली और केंद्र सरकार द्वारा 2009 की अधिसूचना जिसमें कर्मचारी की मृत्यु और अपंगता पर पेंशन का प्रावधान है सम्बन्धित ज्ञापन सौंपा गया.

विधायक ने दिया आश्वासन

विधायक प्रकाश राणा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि इस विषय में वे जल्द ही प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलेंगे और संगठन की बात सरकार तक पहुंचाएंगे.

मुख्यमंत्री से करेंगे बात

विधायक का कहना है कि वे मुख्यमंत्री से इस बारे व्यक्तिगत रूप से भी 2009 की अधिसूचना लागू करवाने बारे अनुरोध करेंगे ताकि कर्मचारी की मृत्यु के पश्चात उसके परिवार को आर्थिक प्रताड़ना न सहन करनी पड़े.

ये रहे उपस्थित

यह ज्ञापन एनपीएस लडभड़ोल ब्लाक प्रधान अशोक व गफूर मोहम्मद,अभिषेक, विशाल,विनय मेहता,अजय सकलानी, सुरेन्द्र शर्मा संजय राणा, विशाल उपाध्याय, राजेश,सुनील व पदाधिकारियों द्वारा दिया गया.

 

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *