मृदुला बनी एसवीएम स्कूल टिकरू की प्रबन्धक

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत हिमाचल शिक्षा समिति शिमला द्वारा संचालित सरस्वती माध्यमिक विद्या मंदिर टिकरू में अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया .  सम्मेलन के शुरुआत में विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार ने सभी का लोगों का स्वागत किया . सम्मेलन की अध्यक्षता हिमाचल शिक्षा समिति द्वारा अधिकृत सदस्य कांशी राम ने की उन्होंने विद्या भारती के लक्ष्य पर प्रकाश डाला. उन्हीं की अध्यक्षता में विद्यालय की प्रबंध समिति का नवीनीकरण भी किया गया.

ओम प्रकाश को अध्यक्ष, शशी शर्मा को उपाध्यक्ष, मृदुला कुमारी को प्रबंधक, ज्योति प्रकाश को कोषाध्यक्ष,अजय कुमार को पदेन सदस्य, अनु,नीलम, मीना,नीना,सरला देवी को प्रबंध समिति का सदस्य मनोनीत किया गया. इस अवसर पर अभिभावकों ने इस सम्मेलन में बढ़ चढ़ कर भाग लिया. इस अवसर पर संकुल प्रमुख तथा बालकरूपी के प्रधानाचार्य नवीन शर्मा, भराड़ू के प्रधानाचार्य मदन लाल तथा सुखबाग के प्रधानाचार्य संजय कुमार भी उपस्थित थे

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *