बैग फ्री डे के उपलक्ष में टिकरू स्कूल में करवाई गईं विभिन्न प्रतियोगिताएं
जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत स्थित शहीद प्रताप सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिकरू में शनिवार को बैग फ्री डे के उपलक्ष में प्रधानाचार्या श्रीमती दिनेश कुमारी की अध्यक्षता में विद्यार्थियों के लिए कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
एपीजे अब्दुल कलाम सदन को मिली विजेता ट्रॉफी
स्कूल में सबसे पहले मई महीने में कलाम सदन के प्रार्थना सभा के दौरान बेहतर प्रदर्शन के चलते विजेता ट्रॉफी प्रदान की गई। इस प्रदर्शन में पूरा महीना इस सदन की हर गतिविधि नोट की गई जिसके आधार पर परिणाम निकाला गया।
प्रश्नोतरी प्रतियोगिता
उसके बाद स्कूल में सीनियर और जूनियर वर्ग की प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जूनियर वर्ग में ये रहे प्रथम और द्वितीय
- सुभाष चन्द्र बोस सदन प्रथम
- एपीजे अब्दुल कलाम सदन द्वितीय
सीनियर वर्ग में ये रहे प्रथम और दिवितीय
- कल्पना चावला सदन
- एपीजे अब्दुल कलाम सदन
रस्साकस्सी प्रतियोगिता
बॉयज की रस्साकस्सी प्रतियोगिता में लक्ष्मी सदन प्रथम और गर्ल्स की रस्साकस्सी प्रतियोगिता में सुभाष चन्द्र बोस सदन प्रथम स्थान पर रहे।
चम्मच दौड़ प्रतियोगिता
छठी कक्षा की चम्मच दौड़ प्रतियोगिता में लक्ष्मी बाई सदन की शिवन्या प्रथम रही जबकि इसी सदन की काव्या दूसरे स्थान पर रही।
लंगड़ी टांग दौड़ प्रतियोगिता
बॉयज की लंगड़ी टांग दौड़ प्रतियोगिता में कल्पना सदन प्रथम और सुभाष चन्द्र टैगोर सदन दूसरे स्थान रहा। वहीँ गर्ल्स की प्रतियोगिता में सुभाष चन्द्र टैगोर प्रथम और कल्पना चावला दूसरे स्थान पर रहा।
ताला चाबी प्रतियोगिता
बॉयज की ताला चाबी प्रतियोगिता में रानी लक्ष्मी बाई प्रथम स्थान पर और कल्पना चावला सदन दूसरे स्थान पर रहा।
तेज़ दौड़ प्रतियोगिता
बॉयज की तेज़ दौड़ प्रतियोगिता में रानी लक्ष्मी बाई सदन प्रथम स्थान और सुभाष चन्द्र बोस सदन प्रथम स्थान पर रहा। वहीँ गर्ल्स की दौड़ प्रतियोगिता में एपीजे अब्दुल कलाम प्रथम और सुभाष चन्द्र बोस सदन प्रथम रहा। वहीँ बॉयज की फाइनल प्रतियोगता में लक्ष्मी बाई सदन प्रथम और गर्ल्स में सुभाष सदन ने बाज़ी मारी।
बोरी दौड़ प्रतियोगिता
बॉयज की बोरी दौड़ प्रतियोगिता में कक्षा छठी से आठवीं का कल्पना चावला सदन का आदर्श प्रथम और गर्ल्स की प्रतियोगिता में सुभाष सदन की आकृति प्रथम रही।
9 वीं से बारहवीं कक्षा की दौड़ प्रतियोगिता में बॉयज का कल्पना सदन प्रथम रानी लक्ष्मी बाई दूसरे और गर्ल्स में कल्पना सदन प्रथम और एपीजे अब्दुल कलाम दूसरे स्थान पर रहा।








