होम

अध्यापिका के निधन पर जताया शोक

जोगिन्दरनगर : हिमाचल शिक्षा समिति द्वारा संचालित सरस्वती उच्च विद्या मंदिर बालकरूपी में कार्यरत विज्ञान अध्यापिका नीलम ठाकुर के निधन पर संकुल के स्कूलों में शोक की लहर है. वीरवार सुबह सरस्वती विद्या मंदिर बालकरूपी, टिकरू, भराड़ू तथा सुखबाग में भी प्रार्थना सभा में दो मिनट का मौन रख कर अध्यापिका को श्रद्धांजलि दी गई.

संकुल प्रमुख तथा बालकरूपी के प्रधानाचार्य नवीन शर्मा ने बताया कि नीलम पिछले 9 वर्षों से विद्यालय में अपनी सेवाएं दे रही थी. उन्होंनें बताया कि वह बहुत ही कर्मठ अध्यापिका थी. उनके इस तरह से अचानक निधन से स्कूल में शोक की लहर है. उधर समस्त विद्यालयों की प्रबंध समिति ने भी शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *