मंडी जिला के थलौट में बड़ा हादसा, एक छात्र की मौत, सात घायल

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बड़ा हादसा हुआ है। एक कार ब्यास नदी में गिर गई। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि सात घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी छात्र मनाली घूमकर वापस लौट रहे थे।कार में कोलकाता के कॉलेज के छात्र सवार थे।

थलौट के पास हुआ हादसा

चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर थलौट के पास एक इनोवा कार देर रात 12:30 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन में सवार एक छात्र की मौत हो गई है जबकि 7 घायल हैं। वाहन में कोलकाता के कॉलेज के छात्र सवार थे।

मनाली से लौट रहे थे वापिस

सभी छात्र मनाली घूमने आए हुए थे, टैक्सी से वापस चंडीगढ़ की ओर जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस का दल तुरंत मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गया। घायलों को सिविल अस्पताल नगवाई ले जाया गया, यहां से उन्हें कुल्लू भेज दिया गया।

थाना प्रभारी ने की पुष्टि

थाना प्रभारी ललित महंत ने मामले की पुष्टि की है। कार ब्यास किनारे गिरी है। सर्दियों में जलस्तर कम होने के चलते कार पानी में नहीं पहुंची नहीं तो हादसा भयानक हो सकता था। आपको बता दें कि थलौट क्षेत्र में 24 चेन्नई के छात्रों की पहले भी ब्यास में बहकर मौत हो चुकी है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *