मंडी जिला में 2 अगस्त को बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान

हिमाचल प्रदेश सहित मंडी जिला में लगातार हो रही बारिश के कारण 2 अगस्त को मंडी जिला के सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। ये आदेश मंडी जिला प्रशासन ने ज़ारी किए हैं।

उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि दो अगस्त को जिला में भारी बारिश का अलर्ट ज़ारी किया गया है। जिसके चलते यह निर्णय लिया गया है।

उपायुक्त ने सभी लोगों से आग्रह किया है कि भारी बारिश के अलर्ट के चलते नदी नालों का जलस्तर बढ़ सकता है इसलिए नदी किनारे न जाएँ।

उन्होंनें कहा कि आपातकाल की स्थिति में जिला प्रशासन के नम्बरों पर संपर्क किया जा सकता है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *