जोगिन्दरनगर नगर परिषद में बड़ा उलटफेर, 2 पूर्व अध्यक्षों समेत कई दिग्गजों की हार
जोगिन्दरनगर : . हिमाचल प्रदेश में चार नगर निगम और 51 नगर निकायों में रविवार को वोटिंग हुई और फिर शाम को नतीजे घोषित किए गए.

मंडी जिले के जोगिन्दरनगर में नगर परिषद चुनाव परिणाम में बड़ा उलटफेर देखने को मिला और यहां पर कई दिग्गज चुनाव हार गए.
रोचक बात है कि यहां पर पति पत्नी मैदान में उतरे थे और पति अजय धरवाल हार गए हैं जबकि पत्नी चंद्ररेखा जीत गई है।












