कार हादसे में चालक की मौत, 4 पर्यटक घायल

सुंदरनगर में हराबाग के पास एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया है। यहां क्रिसमस मनाने मनाली जा रहे पर्यटकों की कार चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईव 21 पर अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। हादसे में कार चालक की मौत हो गई जबकि कार में सवार दंपत्ति समेत दो बच्चे घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार किशोर बाई मोतियानी निवासी अहमदाबाद, गुजरात से क्रिसमस मनाने मनाली जा रहे थे। जैसे ही उनकी टैक्सी गाड़ी नंबर HR61C-8597 चंडीगढ़ लाल नेशनल हाईवे 21 पर हराबाग के समीप पहुंची तो चालक चेतक सिंह ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया जिस कारण गाड़ी पैराफिट से टकराने के बाद नाले मे जा गिरी।

जैसे ही स्थानीय लोगों को घटना का पता लगा तो उन्होंने तुरंत घायलों को सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया लेकिन वहां पर डॉक्टरो ने चालक के चेतक सिंह को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।

उधर, रविवार को मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया की हादसे में गाड़ी चालक की मौत हो गई है जबकि अन्य 4 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले में जांच की जा रही है।

 

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *