मंडी में सौली खड्ड के पुल से गिरने के कारण 3 पर्यटक घायल

मंडी : मंडी शहर के साथ लगती सौली खड्ड के पुल से पर्यटकों की एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार एक युवक और दो युवतियां घायल हुई हैं।

दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी

हादसे का पता लगते ही स्थानीय लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकालकर इलाज के लिए मंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

एक युवती की रीढ़ की हड्डी में चोट आई है जबकि अन्यों को भी फ्रेक्चर हुआ है।

हादसे के सवार तीनों लोग पंजाब के रहने वाले हैं जो कुल्लू मनाली से पंजाब की तरफ लौट रहे थे।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *