समान विकास करवाना ही मेरी प्राथमिकता : प्रकाश राणा

जोगिन्दरनगर : प्रकाश राणा ने जनसंपर्क अभियान के तहत मंगलवार को ढेलु, हार गुनैण ,गरोडू तथा टिकरू आदि गांवों के लोगों से मिले तथा लोगों से आगामी विधानसभा चुनावों में समर्थन की अपील की. उन्होंनें बताया कि मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है. और मानवता की सेवा ही उनके जीवन का उद्देश्य बन चुका है. इसी के चलते उन्होंनें चुनाव लड़ने का मन बना लिया है.

 

प्रकाश राणा ने बताया कि जो विकास इस विधानसभा क्षेत्र में होना चाहिए था वह नहीं हुआ. उन्होंनें कहा कि जनता अब झूठे वायदे करने वालों के झांसे में आने वाली नहीं है. आज भी दूरदराज क्षेत्र की युवा पीढ़ी खासकर लड़कियाँ आज भी उचित शिक्षा ढांचा न होने के कारण उच्च शिक्षा से वंचित हैं. प्रकाश राणा ने कहा कि वो बातों में नहीं हाथों से कर्म करके दिखा देंगे कि जो होमवर्क हम करके आये हैं उसमें केवल जनता का एक समान विकास करना ही मेरी प्राथमिकता रहेगी.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *