महिला मंडल जगैहड़ा की सदस्यों ने की साफ़ -सफाई

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल की बल्ह पंचायत के तहत महिला मंडल जगैहड़ा ने स्वच्छता अभियान के तहत गाँव में साफ़ सफाई की.यह अभियान वार्ड सदस्या गायत्री ठाकुर की अध्यक्षता में चलाया गया. इस अवसर पर महिला मंडल प्रधान आरती देवी के अलावा महिला मंडल की कई सदस्यों ने भाग लिया.

गायत्री देवी की अध्यक्षता में चला अभियान

स्वच्छता का यह अभियान बल्ह पंचायत के जगैहड़ा वार्ड सदस्या गायत्री देवी की अध्यक्षता में चलाया गया. सफाई अभियान के तहत महिला मंडल की सदस्यों ने जगैहड़ा गाँव के साथ कंटीली झाड़ियों को काटा तथा साफ़ सफाई की.

जलस्त्रोत को भी संवारा

इसके अलावा जगैहड़ा गाँव में ही स्थित पानी के स्त्रोत को भी महिलाओं ने संवारा. महिला मंडल की सदस्यों ने जलस्त्रोत से लेकर नहर के रास्ते तक झाड़ियाँ काटीं.

ये महिलाएं थीं शामिल

इस अभियान में वार्ड सदस्या गायत्री ठाकुर के अलावा महिला मंडल जगैहड़ा की प्रधान आरती देवी, लता देवी, गीता देवी, जोगिन्दरी देवी,मसंती देवी,कमला देवी,रितु देवी और किरणा देवी आदि महिलाएं शामिल थीं. यह जानकारी वार्ड सदस्या गायत्री ठाकुर ने दी.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *