महिला मंडल जगैहड़ा ने छेड़ा सफाई अभियान

जोगिन्दरनगर : उपमंडल की बल्ह पंचायत के मुहाल बनौण के तहत जगैहड़ा महिला मंडल ने रविवार को सफाई अभियान किया. इस अभियान के तहत महिलाओं ने कुटिया नाला से बलोहल खड्ड तक रास्ते के किनारे उगी झाड़ियों की साफ़ सफाई की. यह आम रास्ता जगैहड़ा से होता हुआ टिकरू के लिए जाता है. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महिला मंडल की सदस्यों ने इस रास्ते की साफ़ सफाई की.

इस अवसर पर महिला मंडल प्रधान आरती शर्मा उप प्रधान रजा देवी, सुमना देवी, गीता देवी, कमला देवी, सुनीता देवी, रितु देवी, रानी देवी, ग्लासु देवी,कमलेश कुमारी, चंद्रेश कुमारी, सकीना देवी, नीलम पराशर तथा जगैहड़ा वार्ड की सदस्या गायत्री देवी ने इस अभियान में भाग लिया.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *