जगैहड़ा महिला मंडल ने छेड़ा नशामुक्ति हेतु अभियान

जोगिन्दरनगर : उपमंडल की बल्ह पंचायत के महिला मंडल जगैहड़ा के वार्षिक चुनाव जगैहड़ा वार्ड सदस्या गायत्री देवी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए जिसमें प्रधान आरती देवी, उप प्रधान रजा देवी , लता देवी सचिव तथा कोषाध्यक्ष पानो देवी चुनी गई.

इसके बाद महिलाओं ने मुहाल बनौण को नशा मुक्त बनाने तथा शराब की बिक्री पर रोक लगाने हेतु जगैहड़ा,बनौण तथा डलाणा गाँव में जागरूकता रैली निकाली. इस अभियान में महिला मंडल की पदाधिकारियों के अलावा सुमना देवी,सुनीता देवी,विमला देवी, गीता देवी,रीतू देवी,चंद्रेश कुमारी,वैष्णो देवी, जय देवी, निर्मला देवी, कमलेश, नीमा, नीशू, कमला,सकीना आदि समस्त महिलाओं में भाग लिया.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *