महिला मंडल जगैहड़ा ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दान किए मास्क व धनराशि

जोगिन्दरनगर : कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में जोगिन्दरनगर विधानसभा क्षेत्र के लोग किसी न किसी रूप में सहयोग कर रहे हैं जोकि एक सराहनीय कदम है. इसी क्रम में उपमंडल की बल्ह पंचायत के महिला मंडल जगैहड़ा की प्रधान आरती शर्मा ने एसडीएम दफ्तर के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष में लगभग 115 मास्क व 3100 रुपए की धनराशि भेजी. महिला मंडल प्रधान आरती शर्मा का कहना है कि पहले उन्होंनें खुद मास्क तैयार किए थे उसके बाद बल्ह पंचायत के तहत जगैहड़ा वार्ड की सदस्या गायत्री ठाकुर की मदद से गाँव की अन्य महिलाओं को बांटे तथा सभी महिलाओं को मास्क बनाने हेतु प्रेरित किया तथा उसके बाद सभी महिलाओं ने ये मास्क अपने घरों में तैयार किए जोकि एक सराहनीय कदम है.

 

दान की 3100 रुपए की राशि

प्रधान महिला मंडल ने jogindernagar.com से हुई बातचीत के दौरान बताया कि महिला मंडल ने 3100 रुपए की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में कानूनगो के माध्यम से दान की है. महिला मंडल प्रधान ने इस योगदान के लिए जगैहड़ा महिला मंडल को बधाई दी है.

खुद तैयार किए मास्क

महिला मंडल प्रधान आरती शर्मा का कहना है कि पहले उन्होंनें खुद मास्क तैयार किए थे उसके बाद बल्ह पंचायत के तहत जगैहड़ा वार्ड की सदस्या गायत्री ठाकुर की मदद से गाँव की अन्य महिलाओं को इस बारे प्रेरित किया तथा उसके बाद सभी महिलाओं ने ये मास्क तैयार किए जोकि एक सराहनीय कदम है. उधर ग्राम पंचायत सदस्या ने इस पुण्य कार्य के लिए महिला मंडल की सराहना की है.

कानूनगो के पास दिए

महिला मंडल की प्रधान आरती शर्मा का कहना है कि महिला मंडल की ओर से तैयार किए गए मास्क बुधवार को एसडीएम दफ्तर जोगिन्दरनगर में जमा करवाए गए जहाँ से वह रेडक्रास सोसायटी के माध्यम से जरूरतमंद लोगों के पास पहुंचाये जायेंगे.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *