जोल गाँव में दी बेटी के जन्मदिन पर बधाई

जोगिन्दरनगर : बेटे के प्रथम जन्मदिन पर बधाईयाँ देना तो आम बात है लेकिन वर्तमान में बेटियों को भी बेटों से बढ़कर दर्जा दिया जाने लगा है जोकि सभ्य समाज होने का प्रमाण है . अब बेटियों के प्रथम जन्मदिवस पर धाम देना या बधाई देना आम बात हो गई है.

पंचायत प्रधान ने दी बधाई

उपमंडल के तहत बल्ह पंचायत के जोल गाँव में बेटी का जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया. ग्राम पंचायत बल्ह के प्रधान सतीश कुमार, सचिव रमेश सकलानी, जोल वार्ड सदस्या मिन्ता देवी ने बिटिया के जन्मदिन के अवसर पर उपहार प्रदान किये.

धाम का किया आयोजन

बेटी की माँ मीनाक्षी और पिता बिहारी लाल को उनकी बेटी के जन्मदिन के अवसर पर बधाई भी दी गई. बिटिया के पहले जन्मदिन के अवसर पर समस्त गांववासियों के लिए धाम का आयोजन भी किया गया था.

 

महिला मंडल ने भी की शिरकत

इस अवसर पर जोल महिला मंडल ने भी इस अवसर पर बेटी के माँ बाप को बधाई दी. इस अवसर पर महिला मंडल प्रधान इंद्रा देवी, सचिव उमा देवी तथा अन्य महिला सदस्या भी उपस्थित थीं.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *